फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: चुनाव प्रचार का आखिरी दिन, बड़े नेताओं ने झोंकी ताकत

Sat, 10 Nov 2018 03:19 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
bjp-congress
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। आखिरी दिन सभी पार्टियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। सोमवार 12 नवंबर को राज्य में मतदान होना है। पहले चरण में बस्तर और राजनांदगांव की 18 सीटों पर मतदान होगा। राजनांदगांव से ही सीएम रमन सिंह चुनाव लड़ रहे हैं और उनके सामने करुणा शुक्ला हैं। इन सीटों में से 10 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।  
विज्ञापन


चुनाव प्रचार का दौर मतदान के 48 घंटे पहले यानि शाम पांच बजे थम जाएगा। बस्तर संभाग के चुनाव को लेकर आयोग ने विशेष तैयारी की है। कोंडागांव में 38 कंपनियां पहुंच चुकी हैं। इसके अलावा नारायणपुर में 60 कंपनियां तैनात करने की योजना है। चुनाव संपन्न कराने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स की 160 से ज्यादा कंपनियां यानि करीब 16 हजार से ज्यादा जवान तैनात किए जाएंगे।
 
ये नेता भरेंगे हुंकार
चुनाव प्रचार के आखिरी दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभाएं कर रहे हैं। वह लोरमी, मुंगेली, साजा और कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो की भी चुनावी सभाएं होंगी। ये सभाएं डीएनके कालोनी नारायणपुर, रायपुर ग्रामीण के माना में हो रही हैं। 
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गरियाबंद और राजिम में सभा और राजनांदगांव में रोड शो करने जा रहे हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अहिवारा और रायपुर उत्तर में हॉल मीटिंग भिलाई में जनसभा को संबोधित करेंगी।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का कार्यक्रम
- गरियाबंद और राजिम में सभा
- राजनांदगांव में रोड शो 

जगदलपुर में प्रधानमंत्री को जवाब देंगे राहुल

शुक्रवार को जगदलपुर में प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा हुई थी। आज राहुल गांधी का कांकेर के चारांवा, कोंडागांव व जगदलपुर विधानसभा में जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। इसके अलावा अभिनेता और कांग्रेस के स्टार प्रचारक राज बब्बर रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में जन संपर्क के साथ-साथ राजनांदगांव के पैलीमेटा, मोहला मानपुर व डोंगरगांव में सभा कर रहे हैं। चुनाव में पहली बार हाथ आजमा रही आम आदमी पार्टी प्रचार थमने से पहले प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता करेगी। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे।

'जीत' पाने उतरेंगे जकांछ प्रमुख 'अजीत' 
शनिवार को अजीत जोगी का कोंडागांव, बिल्हा व शामली में चुनावी जनसभा का कार्यक्रम है। उन्होंने आज पार्टी मुख्यालय में चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें