फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण की इन 24 सीटों में छुपी है सत्ता की चाभी

Mon, 19 Nov 2018 02:07 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Raman Singh- Ajit Jogi- Bhupesh Baghel
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में 20 नवंबर को दूसरे दौर का मतदान होने जा रहा है। राज्य के पांच मंडलों में सबसे ज्यादा 24 विधानसभा सीटें बिलासपुर मंडल में है। ये 24 सीटें दूसरे चरण में निर्णायक भूमिका निभा सकती हैं। माना जा रहा है कि इन सीटों पर जीत हासिल करने वाली पार्टी ही सत्ता पर काबिज होगी। 
विज्ञापन


पिछली बार हुए था कांटे का मुकाबला 

2013 के विधानसभा चुनाव में बिलासपुर मंडल के पांच जिलों की 24 सीटों पर कांटे की टक्कर देखने को मिली थी। भारतीय जनता पार्टी ने यहां की 24 सीटों में से 12, कांग्रेस ने 11 और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने एक सीट पर जीत हासिल की थी। बसपा ने जैजैपुर सीट पर जीत दर्ज की थी जबकि दो विधानसभा सीटों पर दूसरे और सात विधानसभा सीटों पर तीसरे नंबर पर रही थी।

माया-जोगी फैक्टर डाल सकता है असर

बसपा ने इस बार अजीत जोगी की जनता कांग्रेस से गठबंधन किया है। बसपा मंडल की 24 सीटों में से 10 पर जबकि 14 सीटों पर जनता कांग्रेस ने उम्मीदवार खड़े किए हैं। माया- जोगी के इस गठबंधन ने चुनाव को दिलचस्प बना दिया है। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश का कहना है कि भाजपा और कांग्रेस से प्रदेश की जनता त्रस्त हो चुकी और वह हमारे गठबंधन को विकल्प के रूप में देख रही है। 
विज्ञापन


बसपा ने पिछले विधानसभा चुनाव में करीब 6 फीसदी वोट हासिल किए थे। 2008 में बसपा को बिलासपुर मंडल में 6.11 फीसदी वोट मिले थे। 24 सीटों में से पांच अनुसूचित जनजाति और चार अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।

कांग्रेस ने 10 नए चेहरों को दिया मौका

बसपा से गठबंधन करने में नाकाम रही कांग्रेस पार्टी के मुताबिक माया-जोगी का गठबंधन कोई असर नहीं डालेगा। कांग्रेस ने 24 सीटों में से 10 पर नए चेहरों पर भरोसा जताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल का कहना है कि कांग्रेस पार्टी बिलासपुर मंडल में बेहतर प्रदर्शन करते हुए पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का इस क्षेत्र में प्रचार करना इसकी अहमियत दिखाता है।
विज्ञापन


बता दें कि छत्तीसगढ़ में 72 सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान होना है। चुनाव के नतीजे 11 दिसंबर को सामने आएंगे।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें