फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: सशस्त्र बल के जवान ने अपनी सरकारी रायफल से खुद को मारी गोली, मौत

Thu, 18 Mar 2021 03:52 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, रायपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवान ने अपनी सरकारी रायफल से कथित रूप से खुद को गोली मार ली है। जवान के आत्महत्या करने के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिली है।

विज्ञापन


नारायणपुर जिले के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने गुरुवार को बताया कि जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आमदई घाटी स्थित सीएएफ के नौवीं बटालियन के शिविर में आरक्षक धर्मेंद्र गवेल ने खुद को गोली मार ली।

गर्ग ने बताया कि गवेल ने अपनी सरकारी इंसास राइफल से खुद को गोली मारी है। जब शिविर में मौजूद अन्य जवानों को घटना की जानकारी मिली तब उन्होंने गवेल को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जवान गवेल जांजगीर चांपा जिले का निवासी था और उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि आरक्षक के आत्महत्या के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन


गर्ग ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें