फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: वन विभाग में सहायक ग्रेड-3 के 19 पदों पर नियुक्ति आदेश जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Thu, 04 May 2023 07:26 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

भर्ती का रास्ता साफ होने पर छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ ने सहायक ग्रेड-3 के 19 पदों पर भर्ती आदेश जारी कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने भर्ती के संबंध में आवश्यक निर्देश सभी विभागों को दिए हैं।  
विज्ञापन
महानदी भवन, नवा रायपुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भर्ती का रास्ता साफ होने पर छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ ने सहायक ग्रेड-3 के 19 पदों पर भर्ती आदेश जारी कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने भर्ती के संबंध में आवश्यक निर्देश सभी विभागों को दिए हैं।  

विज्ञापन


इस संबंध में प्रबंध संचालक राज्य लघु वनोपज संघ अनिल राय ने बताया कि इसके अनुपालन में संघ की ओर से सहायक ग्रेड-3 के पद पर 4 मई को  नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं। इनमे आकाश सिंह राजपूत, चंद्रशेखर वर्मा, नारायण दत्त और राहुल कुमार वर्मा को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ नवा रायपुर अटल नगर में नियुक्त किए गए हैं। 

इसी तरह अभिनेष खरे को जिला लघु वनोपज सहकारी संघ, जगदलपुर, विरेन्द्र वर्मा को जिला लघु वनोपज सहकारी संघ, नारायणपुर, मधुलिका साहू को जिला लघु वनोपज सहकारी संघ कांकेर, श्वेता साहू को जिला लघु वनोपज सहकारी संघ, केशकाल तथा, सुजीत कुमार को जिला लघु वनोपज सहकारी संघ, बीजापुर में नियुक्त किए गए हैं। अशोक कुमार एक्का को जिला लघु वनोपज सहकारी संघ बलरामपुर, तेजबहादुर सिंह को जिला लघु वनोपज सहकारी संघ सूरजपुर, राजू सिंह को जिला लघु वनोपज सहकारी संघ मनेन्द्रगढ़ तथा योगेश मार्को को जिला लघु वनोपज सहकारी संघ कोरिया में नियुक्त किए गए है।
विज्ञापन


इसी तरह टिकेश्वर को जिला लघु वनोपज सहकारी संघ सुकमा, पार्वती को जिला लघु वनोपज सहकारी संघ बिलासपुर और ललिता भगत को जिला लघु वनोपज सहकारी संघ जशपुर में नियुक्त किए गए है। चिरंजीव कुमार को जिला लघु वनोपज सहकारी संघ कोरबा, चिरंजीव सोनवानी को जिला लघु वनोपज सहकारी संघ कटघोरा और विजयेन्द्र महिलाने को जिला लघु वनोपज सहकारी संघ धरमजयगढ़ में नियुक्त किए गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें