फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: प्रदेशभर के आंगनबाड़ी केंद्रों में 25 सितंबर से ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, जानें क्या होगा खास

Fri, 25 Sep 2026 07:29 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदेशभर के आंगनबाड़ी केंद्रों में 25 सितंबर से 6 अक्टूबर तक ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ी माताओं, बच्चों, महिलाओं और समुदाय को पोषण, स्वास्थ्य एवं महिला कल्याण योजनाओं की जानकारी देना और जनभागीदारी को बेहतर करना है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदेशभर के आंगनबाड़ी केंद्रों में 25 सितंबर से 6 अक्टूबर तक ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ी माताओं, बच्चों, महिलाओं और समुदाय को पोषण, स्वास्थ्य एवं महिला कल्याण योजनाओं की जानकारी देना और जनभागीदारी को बेहतर करना है।

विज्ञापन


आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में ‘मेरी पौष्टिक थाली’ का प्रदर्शन कर संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी जाएगी। महिलाओं और बच्चों के लिए पौष्टिक व्यंजनों की विधि का प्रदर्शन, स्वास्थ्य एवं पोषण आधारित चित्रकला और स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता, माताओं एवं सुपोषित बच्चों का सम्मान और बच्चों के लिए खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियां होंगी। आंगनबाड़ी केंद्रों में सामुदायिक सहभागिता से ‘न्योता भोज’ भी कराया जाएगा।

तय कार्यक्रम के मुबाबिक, आंगनबाड़ी केंद्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक एक दिवसीय आयोजन होगा। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम में हितग्राही माताओं, स्वसहायता समूह की महिलाओं, बच्चों के अभिभावकों, मितानिनों तथा समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों के योगदान को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पोषण वाटिका के लिए पौधरोपण करते हुए ‘घर-घर मुनगा, हर घर मुनगा’ के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। समुदाय से आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए खिलौने एवं खेल सामग्री उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन


जिलेवार इस तारीखों में होंगे आयोजन

  • 25 सितंबर को रायपुर शहरी क्षेत्र, बस्तर, सरगुजा और बिलासपुर
  • 26 सितंबर को रायपुर ग्रामीण, कोरबा, कवर्धा और सूरजपुर
  • 28 सितंबर को महासमुंद, दंतेवाड़ा, राजनांदगांव और गरियाबंद
  • 29 सितंबर को धमतरी, दुर्ग, बलौदाबाजार और मुंगेली
  • 30 सितंबर को भिलाई क्षेत्र, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, बीजापुर और जांजगीर
  • 1 अक्टूबर को बेमेतरा, कांकेर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और सुकमा
  • 2 अक्टूबर को जशपुर, कोंडागांव और मानपुर-मोहला
  • 3 अक्टूबर को बालोद, नारायणपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
  • 5 अक्टूबर को सक्ती, रायगढ़ और सारंगढ़-बिलाईगढ़
  • 6 अक्टूबर को बलरामपुर, बिलासपुर ग्रामीण और कोरिया जिले में कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें