फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्ग: नशा करने से मना किया तो बेटे ने मां को जिंदा जलाया, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 21 Jul 2021 12:23 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, दुर्ग

सार

  • दुर्ग जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के नंदिनी नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ननकठ्ठी गांव में मधुलता वर्मा (48) को जलाकर मारने के आरोप में पुलिस ने बेटे सूर्यकांत वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मंगलवार को एक बेटे ने नशा करने से मना करने पर अपनी मां को जिंदा जला दिया, जिससे इस घटना मां की मौत हो गई। शर्मसार कर देने वाली घटना में पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


दुर्ग जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के नंदिनी नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ननकठ्ठी गांव में मधुलता वर्मा (48) को जलाकर मारने के आरोप में पुलिस ने बेटे सूर्यकांत वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को सोमवार को जानकारी मिली थी कि ननकठ्ठी गांव में मधुलता वर्मा आग से झुलस गई है तथा उसे दुर्ग के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि सूचना के बाद पुलिस दल को जिला अस्पताल भेजा गया तथा मामले की जानकारी ली गई। बाद में मधुलता वर्मा का कार्यपालिका मजिस्ट्रेट से मृत्यु पूर्व बयान लिया गया।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मधुलता वर्मा ने अपने बयान में कहा है कि उसका बेटा सूर्यकांत वर्मा नशा करने का आदि है, जब उसने कल सूर्यकांत को नशा करने से मना किया तब उसने उस पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा दी।

उन्होंने बताया कि मधुलता के बयान के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया, वहीं आज तड़के मधुलता की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने सूर्यकांत को गिरफ्तार कर लिया है तथा उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें