फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, बीते 24 घंटों में 94 लोग संक्रमित

Sun, 19 Jun 2022 01:31 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में अब तक 11,53,022 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 11,38,581 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 406 मरीज उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 94 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में शनिवार तक कोरोना की चपेट में आने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 11,53,022 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आज दो व्यक्तियों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, वहीं 25 लोगों ने घर में आइसोलेशन की अवधि पूरी की। राज्य में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है।

विज्ञापन


इन जिलों में मिले कोरोना मरीज
अधिकारियों ने बताया कि आज संक्रमण के 94 नए मामले आए हैं। इनमें रायपुर से 19, दुर्ग से 23, राजनांदगांव से तीन, बालोद से एक, बेमेतरा से चार, कबीरधाम से तीन, बलौदाबाजार से दो, बिलासपुर से 11, रायगढ़ से पांच, कोरबा से सात, जांजगीर-चांपा से तीन, मुंगेली से एक, सरगुजा से चार, सूरजपुर से छह, दंतेवाड़ा से एक और बीजापुर से एक मामला है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 11,53,022 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 11,38,581 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 406 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 14,035 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें