फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सात इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Sat, 16 Nov 2019 10:29 PM IST
अमित मंडल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नक्सलियों का आत्मसमर्पण
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। यहां सात इनामी नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सामने सात माओवादियों रामजी उर्फ बिच्चेम कारम, लखमु मोडि़याम, लक्खू तेलाम, संगीता मोडि़यामी, रंजीता ओयाम, राजकुमारी यादव और हुंगा पोडि़यामी ने आत्समर्पण किया है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि माओवादियों ने नक्सली जीवन शैली से त्रस्त होकर और नक्सलियों के खोखली विचारधारा से क्षुब्ध होकर नक्सलवाद छोड़ने का फैसला किया है।

पुलिस के मुताबिक, नक्सली रामजी उर्फ बिच्चेम कारम उदन्ती एलओएस का डिप्टी कमांडर है। उस पर तीन लाख रूपए का इनाम है। वह पुलिस दल पर हमले की घटना में शामिल रहा है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकरियों ने बताया कि लखमु मोडि़याम प्लाटून नंबर दो का डिप्टी कमांडर है। उस पर तीन लाख रुपये का इनाम है। वह साल 2006 में मुरकीनार की घटना सहित कई घटनाओं में शामिल रहा है। 
विज्ञापन

 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें