फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में एडवेंचर स्पोर्ट्स में भाग ले रही बच्ची 30 फीट की ऊंचाई से गिरी, आईसीयू में भर्ती

Fri, 15 Nov 2019 10:40 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
जिप रोप से गिरी बच्ची - फोटो : Social media
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के रायपुर में स्थित रेडियंट वे स्कूल में एडवेंचर स्पोर्ट्स के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ। यहां एडवेंचर स्पोर्टस में भाग ले रही एक बच्ची 30 फीट की ऊंचाई से गिरकर घायल हो गई। घायल बच्ची को रायपुर एम्स के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


यह हादसा उस वक्त हुआ जब जिप रोप (रस्सी पर लटकने) के दौरान क्लिप खुल गई और बच्ची दो मंजिल की ऊंचाई से नीचे गिरी। इस मामले को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं, इसकी जांच की जिम्मेदारी कलेक्टर एस भारती दासन को दी गई है। 

बच्ची का पैर टूटा, साथ ही आईं गंभीर चोटें 
अभिभावकों ने बताया कि विद्यालय ने 11 नवंबर की रात बच्चों को नाइट कैंप करवाया था। विद्यालय ने जिप रोप वाले कार्यक्रम की जानकारी किसी को नहीं दी थी। प्राचार्य और स्कूल संचालक द्वारा रस्सी से नीचे उतरने के इसी स्टंट में सुरक्षा में घोर लापरवाही बरती गई।
विज्ञापन


इसी दौरान बच्ची को बांधी हुई जिप रोप की क्लिप खुल गई और बच्ची नीचे आ गिरी। बच्ची का नाम कृर्तिषा त्रिवेदी हैं और वह 11 वर्ष की है। इस हादसे में बच्ची का पैर की हड्डी टूट गई। वहीं रीढ़ की हड्डी और सिर में भी चोट लगी है। अभिभावकों ने इस मामले में विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। 

विशेषज्ञ और सुरक्षा संसाधन नहीं थे मौजूद
अभिभावकों ने आरोप लगाया कि इस कार्यक्रम का काम ऐसी कंपनी को दिया गया, जिसके पास ना तो विशेषज्ञ था और ना ही कोई सुरक्षा संसाधन। एडवेंचर गेम में जमीन पर ना तो गद्दा बिछाया गया था और ना ही नेट (जाली) लगाई गई थी। वहीं, घटिया किस्म की रस्सा का प्रयोग किया गया था। सुरक्षा के लिए डबल सेफ्टी हुक भी नहीं लगाया गया था, जिसके कारण रस्सी टूट गई और बच्ची नीचे गिर गई। मामले के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी जीआर चंद्राकर ने विद्यालय को नोटिस जारी किया है। 

पहले भी हुए हादसे, सरकार चलाएं विद्यालय    
अभिभावकों ने बताया कि विद्यालय में हर बार कुछ न कुछ हादसे होते रहते हैं। उन्होंने बताया कि सात नवंबर को विद्यालय के सामने कक्षा एक की छात्रा को स्कूटी ने टक्कर मार दी थी। कुछ दिनों पहले विद्यालय में पंखा गिर गया था। विद्यालय जाने के रास्ते में बच्ची का ऑटो पलट गई थी। 

अभिभावकों की मांग हैं कि इवेंट मैनेंजमेंट कंपनी के साथ प्राचार्य व डायरेक्टर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया जाए। इससे पहले भी दर्जनों मामलों में स्कूल की शिकायत की गई है लिहाजा राज्य शासन स्कूल का संचालन अपने हाथ में ले।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें