फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, 3 महिला नक्सली सहित 8 ढेर

Thu, 19 Jul 2018 09:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र तिमेनार के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में अब तक 8 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। जिसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। नक्सलियों के पास से पुलिस को भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद मिले हैं। जिसमें 2 इंसास राइफ्लस, दो 303 राइफल और एक 12 बोर की राइफल बरामद हुई है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अभी जंगल में और नक्सली छुपे हो सकते हैं। नक्सलियों क संख्या को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल को रवाना कर दिया गया है। दंतेवाड़ा में नक्सलियों को पकड़ने के लिए जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने संयुक्त कार्रवाई की है। जहां तिमेनार का जंगल काफी घना है। जिसकी वजह से और नक्लियों के जंगलों में छुपे होने की संभावना है। 

जंगल में जहां नक्सलियों ने अपना ठिकाना बनाया था, उस जगह से पुलिस को भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद मिले हैं। नक्सलियों की संख्या को देखते हुए अतिर्कित पुलिस बल को रवाना किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें