फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: 22 किलोग्राम गांजा तस्करी में तीन दोषियों को 20-20 साल की सजा, छह लाख रुपये का आर्थिक जुर्माना भी

Wed, 18 Nov 2026 11:07 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में 22 किलो गांजा तस्करी के मामले में विशेष एनडीपीएस अदालत ने तीन दोषियों को 20-20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने प्रत्येक पर दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। एक आरोपी की विचारण के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन
अदालत ने कठोर कारावास की सजा सुनाई (सांकेतिक) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गरियाबंद जिले में 22 किलोग्राम गांजे की तस्करी के मामले में विशेष एनडीपीएस न्यायालय ने तीन आरोपियों को 20-20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश शैलेश शर्मा की अदालत ने तीनों दोषियों पर दो-दो लाख रुपये का आर्थिक जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न चुकाने की स्थिति में दोषियों को छह-छह महीने का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन


वाहन चेकिंग के दौरान हुई थी गांजे की बरामदगी
फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के तहत ग्राम सोरिद मोड़ के पास जोगी डबरी मुख्य मार्ग पर पुलिस ने 9 जनवरी, 2025 को चारपहिया वाहन को रोका था। उस वाहन में चार लोग सवार थे। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान संतोष सुना, बिसेसर सिंह, पलाश उर्फ बंटी पाटिल और अनिकेत शिंदे के रूप में दी थी। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो अंदर से चार बोरियों में भरा कुल 22 किलोग्राम गांजा मिला। पुलिस टीम ने तुरंत गांजा, चारपहिया वाहन और आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए। इसके बाद फिंगेश्वर थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(ii)(सी) के तहत अपराध दर्ज किया।

ये भी पढ़ें- रायगढ़ में आयकर विभाग का छापा: कमल और श्रवण अग्रवाल के ठिकानों पर टीम ने मारी रेड, सुबह-सुबह मचा हड़कंप
विज्ञापन


एक आरोपी की मौत के बाद तीन पर चला मुकदमा
तलाशी के दौरान पुलिस ने संतोष सुना के पास से छह किलोग्राम, बिसेसर सिंह के पास से पांच किलोग्राम, पलाश उर्फ बंटी पाटिल के पास से छह किलोग्राम और अनिकेत शिंदे के पास से पांच किलोग्राम गांजा बरामद किया था। पुलिस ने मामले में चार लोगों को आरोपी बनाया था। विचारण के दौरान आरोपी बिसेसर सिंह की मौत हो गई। अदालत ने शेष तीन आरोपियों संतोष सुना (30 वर्ष), अनिकेत शिंदे (27 वर्ष) और पलाश उर्फ बंटी पाटिल (24 वर्ष) को तस्करी का दोषी पाया। दोषी संतोष सुना ओडिशा के बलांगीर जिले का निवासी है, जबकि अनिकेत शिंदे और पलाश उर्फ बंटी पाटिल महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


सजा की अवधि में कटेगा जेल में बिताया समय
अदालत ने एनडीपीएस एक्ट के तहत तीनों दोषियों को 20-20 साल के कठोर कारावास और दो-दो लाख रुपये के अर्थदंड की सजा से दंडित किया है। फैसला सुनाने के बाद अदालत ने तीनों के खिलाफ सजा वारंट जारी करके उन्हें रायपुर के केंद्रीय जेल भेजने का आदेश दिया। इसके साथ ही, अदालत ने अपने फैसले में स्पष्ट किया है कि आरोपियों ने 10 जनवरी, 2025 से 17 नवंबर, 2026 तक न्यायिक हिरासत में जो समय जेल में बिताया है, उसे उनकी सजा की कुल अवधि में समायोजित किया जाएगा। न्यायालय ने इस निर्णय की प्रति केंद्रीय जेल रायपुर और संबंधित पक्षों को भेजने के निर्देश जारी किए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें