छत्तीसगढ़ में नक्सलियों और पुलिस के बीच चली मुठभेड़ में कम से कम 15 नक्सली ढेर हो गए हैं। पुलिस को सुकमा के पास करीब 200 नक्सलियों के होने की खबर मिली थी। जिसके बाद इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया।
इस ऑपरेशन में डीआरजी, सीआरपीएफ और एसटीएफ के जवान शामिल थे। मुठभेड़ सुकमा के पास गोलापल्ली, कोंटा थाने के बीच हुई। पुलिस ने इनके पास से 16 हथियार बरामद किए हैं।
पुलिस उप निरीक्षक (नक्सल रोधी अभियान) सुंदरराज के मुताबिक रायपुर से करीब 500 किलोमीटर दूर दक्षिण सुकमा के एक जंगल में आज सुबह मुठभेड़ हुई। उन्होंने बताया कि अभी तक मुठभेड़ स्थल से 14 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से कई हथियार भी बरामद किए गए हैं। तलाशी अभियान अभी चल रहा है।