फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के सुकमा में पुलिस ने मुठभेड़ में 15 नक्सली किए ढेर

Mon, 06 Aug 2018 01:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा
विज्ञापन
naxals
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों और पुलिस के बीच चली मुठभेड़ में कम से कम 15 नक्सली ढेर हो गए हैं। पुलिस को सुकमा के पास करीब 200 नक्सलियों के होने की खबर मिली थी। जिसके बाद इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। 
विज्ञापन


इस ऑपरेशन में डीआरजी, सीआरपीएफ और एसटीएफ के जवान शामिल थे। मुठभेड़ सुकमा के पास गोलापल्ली, कोंटा थाने के बीच हुई। पुलिस ने इनके पास से 16 हथियार बरामद किए हैं। 


पुलिस उप निरीक्षक (नक्सल रोधी अभियान) सुंदरराज के मुताबिक रायपुर से करीब 500 किलोमीटर दूर दक्षिण सुकमा के एक जंगल में आज सुबह मुठभेड़ हुई। उन्होंने बताया कि अभी तक मुठभेड़ स्थल से 14 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से कई हथियार भी बरामद किए गए हैं। तलाशी अभियान अभी चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें