फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: 11 साल के बच्चे ने रची खुद के अपहरण की कहानी, पिता के बुलेट नहीं दिलाने से था नाराज

Fri, 14 Oct 2022 12:56 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

पुलिस ने छात्र को काफी देर तक समझाया कि दिखावे में आकर परिजनों से अनुचित मांग नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से परिणाम सही नहीं होते। पुलिस की बात सुनकर छात्र भी मान गया। 
 
विज्ञापन
पुलिस ने बच्चे को बरामद किया और समझाकर घर भेजा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में बुलेट नहीं मिलने पर 11 साल के एक बच्चे ने खुद के अपहरण की कहानी रच डाली। अपने पिता को मोबाइल पर मैसेज कर फिरौती भी मांगी। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। कई डरावने मैसेज और भी किए। पुलिस लोकेशन ट्रेस कर बच्चे तक पहुंच गई। उससे पूछताछ की गई तो सारा मामला सामने आ गया। इसके बाद पुलिस और पिता ने बच्चे को समझाया। फिर वह परिजनों के साथ जाने को तैयार हुआ। मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है। 
विज्ञापन

लोकेशन ट्रेस कर पहुंची पुलिस
जानकारी के मुताबिक, इलाके की एक कॉलोनी में रहने वाला 11 साल का छात्र स्कूल गया था, उसके बाद लापता हो गया। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। कुछ समय बाद उनके मोबाइल पर बच्चे को अगवा करने का मैसेज आया। इसमें बच्चे को छोड़ने की एवज में फिरौती मांगी गई और धमकी भरे मैसेज आए। इससे परिजन डर गए और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन को ट्रेस किया और जशपुर के पत्थलगांव पहुंच गई। 

नाबालिग होने के चलते परिजन पूरी नहीं कर रहे थे जिद
पत्थलगांव से पुलिस ने बच्चे को बरामद कर लिया। उससे जब पूछताछ की गई तो पुलिस हैरान रह गई। बच्चे ने खुद ही अगवा करने की साजिश की थी। उसने पुलिस को बताया कि वह अपने पिता से बुलेट की जिद कर रहा था, लेकिन वह दिला नहीं रहे थे। इसके चलते उसने यह सब किया। वहीं पिता का कहना था कि बच्चा अभी छोटा है और नाबालिग है। ऐसे में उसकी बुलेट की जिद को पूरा नहीं किया जा सकता था। इस पर पुलिस ने भी बच्चे को समझाया और परिजनों के साथ वापस भेजा। 
विज्ञापन

बच्चे के मोबाइल से भेजा जा रहा था मैसेज
मानिकपुर चौकी प्रभारी लल्लन सिंह पटेल ने बताया कि रात के वक्त 8वीं में पढ़ने वाले छात्र के अपहरण की घटना सामने आई। परिजनों से जब पूछताछ की गई बताया की उनके मोबाइल पर बच्चे के ही नंबर से अपहरण किए जाने का मैसेज आया था। कॉल करने पर रिसीव नहीं हो रहा था। किसी चार पहिया वाहन से बच्चे को अगवा करने की बात सामने आई। इस पर एक विशेष टीम बनाई गई और लोकेशन ट्रेस कर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया। आगे कार्यवाही की जा रही है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें