Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में रबी फसलों की बोनी तेजी से जारी है। अब तक 12 लाख 47 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में चना, गेहू, मटर, अलसी, सरसों, मक्का, रागी सहित विभिन्न रबी फसलों की बोआई हो चुकी है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में रबी फसलों की बोनी तेजी से जारी है। अब तक 12 लाख 47 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में चना, गेहू, मटर, अलसी, सरसों, मक्का, रागी सहित विभिन्न रबी फसलों की बोआई हो चुकी है। इस साल बोआई के लिए निर्धारित 19 लाख 25 हजार हेक्टेयर रकबे का 65 प्रतिशत है। बीते वर्ष रबी सीजन में 18 लाख 61 हजार हेक्टेयर में रबी फसलों की बोआई हुई थी।
विज्ञापन
कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रबी फसल के लिए इस वर्ष 2.89 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज का वितरण का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें 1.57 लाख क्विंटल बीज का भंडारण कर 1.26 लाख क्विंटल बीज वितरित किया गया है, जो भंडारण का 80 प्रतिशत है।
इसी प्रकार प्रदेश में इस वर्ष रबी फसल के लिए 4.65 लाख मीट्रिक टन उर्वरक वितरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक 4.58 लाख मीट्रिक टन उर्वरक का भण्डारण कर 1.39 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों का वितरण किया गया है, जो कुल भण्डारण का 30 प्रतिशत है।