फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब 3 बच्चों के सिर पर घंटों बैठा रहा सांप

विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में रहने वाले चौरे परिवार के साथ रविवार को जो घटना घटी उसने सभी को खौफ में डाल दिया।
विज्ञापन


पति-पत्नी दोनों घर से बाहर थे। पत्नी जैसे ही पड़ोस से लौटकर आई तो देखा कि 4 फुट लंबा सांप उनके कमरे में बैठा है।

इससे पहले की पत्नी कुछ कर पाती सांप रेंगता हुआ बच्चों के कमरे में घुस गया। और तीनों बच्चों के बिस्तर पर कुंडली मार कर बैठ गया।
Trending Videos

कुंडली मारे बैठा रहा सांप

पत्नी ने बच्चों को अकेला छोड़ पड़ोस में जा कर मदद मांगी।

पड़ोसियों ने सांप पकड़ने वाली संस्था से संपर्क किया। जब तक कोई सांप पकड़ने आता तब तक मां ऐसे ही दम साधे अपने बच्चों के पास बैठे सांप को देखती रही।

जब बच्चे जागे तो उन्हें इस बात का पता भी नहीं चला कि पिछले कई घंटों से उनके सिर पर सांप कुंडली मार कर बैठा हुआ था।
विज्ञापन

बिगड़ सकता था मामला

सांप को पकड़ने में लगभग 15 मिनट लगे। जैसे ही सांप पकड़ में आया चौरे परिवार ने राहत की सांस ली।

सांप पकड़ने वाली संस्था ने बताया कि हाल ही में उस क्षेत्र में 30 से भी ज्यादा सांप पकड़े जा चुके हैं। इनमें कई सांप जहरीले भी थे। संस्था के लोगों ने कहा कि परिवार और पड़ोसियों ने सूझ-बूझ से काम लिया। और बिना डरे सारा काम किया। अगर परिवार के लोगों ने शोर मचाया होता या बच्चे जाग गए होते तो मामला बिगड भी सकता था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें