फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ः 100 से ज्यादा नक्सलियों ने आईटीबीपी कैंप पर किया हमला

Thu, 09 Jun 2016 10:42 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने बुधवार रात एक बड़े हमले को अंजाम दिया है। 100 से ज्यादा नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में भारत तिब्बत सीमा पुलिस आईटीबीपी के बेस कैंप पर हमला बोल दिया। बताया जा रहा है दोनों ओर से सैकड़ों राउंड से ज्यादा फायरिंग की हुई। अभी हताहत होने वालों के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में आईटीबीपी का एक बेस कैंप है। देर रात इस कैंप पर नक्सलियों के एक बड़े समूह ने हमला बोल दिया। बताया जाता है नक्सली तीन अलग अलग दिशाओं से आए थे और उन्होंने कैंप में मौजूद जवानों को निशाना बनाकर फायरिंग की। नक्सलियों की ओर से रॉकेट लांचर से भी जवानों पर हमला किया गया। मामला समझते ही आईटीबीपी के जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया। जिसके बाद दोनों ओर से जमकर फायरिंग की।

तीन घंटे तक हुई सैकड़ों राउंड फायरिंग के बाद जवानों की बहादुरी के सामने नक्सली उल्टे पांव भागने को मजबूर हो गए। इसके बाद जवानों ने सर्च अभियान चलाया, जिसमें काफी मात्रा में गोला बारूद और रॉकेट लांचर बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि हमले में आईटीबीपी के किसी जवान को नुकसान नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें