फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप का असर: छग में जारी हुए शिकायत के लिए फोन नंबर

Tue, 07 Jan 2014 02:38 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इसे इत्तेफाक कहें या आप का असर। फिलहाल महत्वपूर्ण बात यह है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने सभी विभागों में रिश्वतखोरी के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


सरकार ने पहले नम्बर पर नगरीय निकाय विभाग ने टेलीफोन नम्बरों को सार्वजनिक करते हुए कहा है कि प्रदेश के किसी भी नगरीय निकाय में किसी भी काम के लिए अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत मांगते हैं, तो इसकी तत्काल सूचना दी जाए।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने आम जनता से अपील की है कि यदि नगरीय निकायों से संबंधित किसी भी कार्य के एवज में कोई भी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत मांगता हो तो ऎसे व्यक्ति के बारे में टेलीफोन नम्बर 0771-4053739 और 0771-2222410 में तत्काल सूचित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये टेलीफोन नम्बर राजधानी रायपुर के आरडीएबिल्डिंग, बजरंग कॉम्पलेक्स स्थित संचालनालय नगरीय प्रशासन और विकास के संचालक के हैं।

नगर पंचायत प्रभारी निलम्बित:
राज्य सरकार ने कवर्धा पण्डरिया नगर पंचायत के प्रभारी नारायण प्रसाद खुटले (मूल पद सहायक वर्ग-दो) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्हें रविवार को एक शिक्षा कर्मी वर्ग-2 से एक लाख रूपए की रिश्वत लेते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों पकड़ा गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें