छत्तीसगढ़ के अभनपुर इलाक़े में एक सड़क हादसे में पांच स्कूली बच्चों की मौत हो गई। इस हादसे में 40 से अधिक बच्चे घायल हुए हैं, जिसमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस के अनुसार गरियाबंद के रचकट्टी गांव की सरकारी माध्यमिक शाला के 73 बच्चों को स्कूल के शिक्षक एक ट्रैक्टर में पास के ही रक्सिया देवी मंदिर ले जा रहे थे।
मंदिर पहुंचने से पहले ही सोरिद गांव के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित हो कर पलट गई, जिसमें तीन लड़कियों समेत पांच बच्चों की मौत हो गई।