छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने आसाराम समर्थकों द्वारा सरकारी स्कूलों में आयोजित दिव्य ज्ञान प्रतियोगिता रद्द कर दी है। यौन शक्ति बढ़ाने के उपाय वाली एक किताब पर आधारित इस प्रतियोगिता का आदेश शिक्षा विभाग के अफसरों ने निकाला था। इसी महीने राज्य के 12 ज़िलों के सरकारी स्कूलों में यह प्रतियोगिता होने वाली थी।
भाजपा के प्रवक्ता और विधायक श्रीचंद सुंदरानी के अनुसार, “2012 के एक पुराने आदेश को आधार बना कर प्रतियोगिता कराने की बात सामने आई है। जैसे ही सरकार के संज्ञान में यह मामला आया है, सरकार ने प्रतियोगिता रद्द करने और किताबों को जब्त करने का आदेश जारी किया है।”