फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ः एसीबी ने चलाया बड़ा अभियान, पकड़ी करोड़ों की काली कमाई

Sat, 09 Apr 2016 05:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में आय से अधिक संपति के मामले में एंटी करप्‍शन ब्यूरो ने शनिवार को 100 से ज्यादा अधिकारियों के साथ राज्यभर में छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान दस अधिकारियों के यहां खोजबीन की गई। जहां करोड़ों की अवैध कमाई का खुलासा हुआ है। देर शाम तक टीम की जांच जारी थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुबह एसीबी के 100 से ज्यादा अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने फूड, इरिगेशन और एजुकेशन डिपार्टमेंट के दस वरिष्ठ अधिकारियों के रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और रायगढ़ में आठ से ज्यादा स्‍थानों पर छापेमारी अभियान चलाया। 

टीम ने नागरिक आपूर्ति निगम के उप निदेशक दयामनी मिंज के रायपुर स्थित आवास पर छापा मारा। सूत्रों के अनुसार बिलासपुर में भी उनके एक आवास पर छापामारी की गई। जहां से कई सूटकेश में करोड़ों की संपति के कागजात, बिलासपुर में एक फार्महाउस, 40 से ज्यादा बैंक खाते, 60 लाख की एफडी, आधा दर्जन से ज्यादा मकान और फ्लैट के कागजात बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा राजीव गांधी शिक्षा मिशन के संयुक्‍त सचिव हरिराम शर्मा, पीएमजीएसवाई के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर एसएन पाठक, पीएमजीएसवाई के सब इंजीनियर अरविंद राही, पीआर शुक्ल यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार केके चंद्राकर के रायपुर ‌स्थित आवास पर भी छापामारी की। यहां से भी पुलिस को काली कमाई के कागजात और भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें