फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balodabazar: महिंद्रा ट्रैक्टर शोरूम में ठगी करने का मामला, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Wed, 15 Feb 2023 09:13 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार-भाटापारा

सार

आरोपी धोखाधड़ी से ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत कई अन्य सामान लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके कब्जे से ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलौदाबाजार स्थित महिंद्रा ट्रैक्टर शोरूम में धोखाधड़ी से ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य सामान ले जाने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से ट्रैक्टर-ट्रॉली को बरामद कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पीड़ित हिरमेन्द्र पटेल निवासी अमेरा थाना पलारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी रामेश्वर चौहान, मोतीलाल बंजारे तथा रोहित पैकरा तीनों ने मिलकर महिंद्रा ट्रैक्टर डीलर बलौदाबाजार के एजेंसी में आकर एक ऋण पुस्तिका ब्लैंक चेक और अन्य दस्तावेज देकर एजेंसी वाले को विश्वास में लेकर तुरंत डाउन पेमेंट पांच लाख रूपये देने की बात कहते झांसा देकर ट्रैक्टर ट्रॉली व अन्य सामान ले गये थे। ट्रैक्टर डीलर द्वारा चेक भुनाने पर उस खाते में पैसा नहीं होना पाया गया। आरोपी मोबाइल बंद करके ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें