फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: नक्सल इलाकों के लिए बड़ा तोहफा

Mon, 19 Jan 2015 12:53 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के नक्सली इलाकों में सुरक्षा बलों, जिला प्रशासन और क्षेत्र से सटी आबादी को मोबाईल कनेक्टिविटी की परेशानी नहीं जूझना पड़ेगा। जल्द ही राज्य के नक्सल क्षेत्रों में माबाईल टावर लगा दिए जाएंगे। केंद्र सरकार ने मोबाईल टावर लागाने की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के बस्तर, कांकेर और राजनांदगांव जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में करीब 497 मोबाइल टॉवर लगाने की मंजूरी दी है। गृह मंत्रालय के आदेश के मुताबिक बस्तर संभाग के सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर और दंतेवाड़ा में 73 टावर लगाए जाने हैं। अभी हाल में ही इन क्षेत्रों में 146 मोबाइल टावर के लिए आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन

सुरक्षा बलों को मिलेगी राहत

राज्य के नक्सल इलाकों में दूरसंचार कने‌क्टिविटी न होने से कई बार सुरक्षा बलों और जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन का आपस में संपर्क नहीं हो पाता है। मोबाईल कनेक्टिविटी के अभाव में कई दफा महत्पूर्ण सूचनाएं जिला मुख्यालय तक नहीं पहुंच पाते हैं।


मालूम हो कि छत्तीसगढ़ में एक दिसंबर को हुए नक्सली हमले में सीआरपीएफ के 14 जवान शहीद हो गए थे। हमले की जांच में यह मामला सामने आया कि कनेक्टिविटी न होने के कारण हमले में घायल जवानों को बचाने को जा रही फोर्स मेडिकल टीम समय पर नहीं पहुंच पाई थी, और खामियाजन कई जवानों ने दम तोड़ दिया था।

राज्य गृह विभाग के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में केंद्रीय दूरसंचार मंत्रालय को मोबाईल टावर लगाने की जिम्मेदारी दी गई है। जल्द ही नक्सल इलाकों में कुल 146 मोबाइल टावरों के निर्माण का कार्य पूरा कर दिया जाऐगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें