फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में अगले एक सप्ताह तक तेज आंधी-भारी बारिश के आसार, जानें IMD का अलर्ट

Tue, 27 May 2025 09:13 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Weather News: प्रदेश के विभिन्न इलाकों में इन दिनों गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में प्री मानसून ने दस्तक दे दी है। प्रदेश के विभिन्न इलाकों में इन दिनों गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इससे तेज धूप और भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। 
विज्ञापन


आज मंगलवार को प्रदेश के एक-दो जगह पर भारी बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी संभावना है। साथ ही राजधानी रायपुर में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कई जिलों में अगले एक हफ्ते तक जमकर बारिश हो सकती है।

मौसम का मिजाज बदलने और बारिश की गतिविधि बढ़ने से बीते दिनों की तुलना में प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान बिलासपुर में 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया है। पिछली 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ में एक जगह पर मेघ गर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें