फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में आज भी तेज अंधड़ और बारिश के आसार, तापमान में गिरावट, जानें IMD का अलर्ट

Tue, 29 Apr 2025 10:18 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। तेज हवाएं चल रही है। आज मंगलवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में सुबह से बादल छाए हुए हैं। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की धूप है, तो कहीं बारिश की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में इन दिनों गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। तेज हवाएं चल रही है। आज मंगलवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में सुबह से बादल छाए हुए हैं। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की धूप है, तो कहीं बारिश की स्थिति बनी हुई है। मौसम में बदलाव होने से तेज धूप और भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। दिन का पारा में भी गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश में गरज चमक के साथ तेज हवाएं और हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

प्रदेश में द्रोणिका के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। तेज धूप और भीषण गर्मी के बीच वातावरण नम हो गई है। ठंडी हवाएं चल रही है। आज एक दो जगहों पर तेज मेघगर्जन के साथ 30-40 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। वहीं एक दो जगहों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि एक द्रोणिका पश्चिमी हवाओं के साथ औसत समुद्र तल से 3.1 और 9.6 किमी ऊपर स्थित है। वहीं उत्तर-दक्षिण द्रोणिका पश्चिम विदर्भ से मराठवाड़ा, आंतरिक कर्नाटक होते हुए उत्तरी केरल तक समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम बदला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें