फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में अंधड़ के साथ हल्की बारिश की संभावना, जानें आगामी दिनों कैसा रहेगा मौसम

Sat, 12 Apr 2025 10:42 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदल हुआ है। दिनभर तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान हैं। वहीं शाम के समय हवाओं के साथ गरज चमक और हल्की बारिश हो रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदल हुआ है। दिनभर तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान हैं। वहीं शाम के समय हवाओं के साथ गरज चमक और हल्की बारिश हो रही है। आज शनिवार को भी प्रदेश में तेज हवाओं के साथ गरज चमक और हल्की मध्यम बारिश के असर हैं। दरअसल, चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से मौसम में बदलाव हुआ है।  
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले सात दिनों तक एक दो जगहों पर गरज चमक के साथ तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना है। वहीं 14 अप्रैल से मेघ-गर्जन कि गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि बंगाल कि खड़ी के पश्चिम-मध्य भाग पर एक चक्रवती परिसंचरण समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक बना हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम बदल हुआ है।

बीते दिनों प्रदेश के कई इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश हुई है। साथ ही तेज हवाएं भी चली। वहीं सबसे गर्म राजनांदगांव रहा है। यहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं सबसे काम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 18 डिग्री रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें