CGPSC Scam: सीजीपीएससी घोटाले और नीट मामले में छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमाई हुई है। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग घोटाले को लेकर कांग्रेस को घेरा है। मामले में जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस से सवाल करते हुए पूछा कि वह बतायें कि सीजीपीएससी घोटाले पर उसे गर्व है या शर्म?

विज्ञापन
अमर उजाला से खास चर्चा में उन्होने पिछली कांग्रेस सरकार में हुए अनियमितता को लेकर हमला बोलते हुए कहा कि सीजीपीएससी घोटाला केवल भ्रष्टाचार नहीं, बल्कि राज्य के युवाओं के साथ एक बड़ा षड्यंत्र था। मामले में केंद्र सरकार और राज्य सरकार की दखल पर आज देश की जांच एजेंसिया सीबीआई और ईडी घोटाले की परत-दर-परत जांच कर रही हैं। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि भूपेश बघेल सरकार के समय जब युवाओं ने सबूत दिए थे, तब इसे स्वीकार नहीं किया गया। यहां तक कि जब राहुल गांधी बिलासपुर यात्रा के दौरान ट्रेन से सफर कर रहे थे, तब युवाओं ने उन्हें सीजीपीएससी घोटाले के सबूत दिए थे, तब राहुल गांधी चुप्प क्यों रहे? श्रीवास ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या कांग्रेस नेता इस घोटाले को करना स्वीकार करते हैं? यदि उन्हें पश्चाताप है, तो वे प्रदेश के युवाओं से माफी मांगें।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीवास ने तंज कसते हुए आरोप लगाया कि वनरक्षक परीक्षा की शारीरिक दक्षता दौड़ में ऐसे रिकॉर्ड दिखाए गए, जिससे 'उसैन बोल्ट' का विश्व रिकॉर्ड भी टूट जाए। विद्युत नियामक आयोग में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर ओएमआर सीट में हेरफेर कर भूपेश बघेल के तत्कालीन ओएसडी के पुत्र का चयन कराया गया, जिसका मामला कोर्ट में लंबित है। एक तरफ कांग्रेस नीट परीक्षा को लेकर युवाओं की हितैषी बनने का पाखंड रच रही है। दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ में युवाओं के साथ हुए पीएससी घोटाले के आरोपी सोनवानी के बचाव खड़ी है।