छत्तीसगढ़ में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। CGPSC और D.El.Ed द्वितीय वर्ष की परीक्षा की तिथियां आपस में टकरा गई हैं, जिससे हजारों छात्र असमंजस में हैं।
छत्तीसगढ़ में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। CGPSC और D.El.Ed द्वितीय वर्ष की परीक्षा की तिथियां आपस में टकरा गई हैं, जिससे हजारों छात्र असमंजस में हैं।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी टाइम टेबल के अनुसार D.El.Ed सेकंड ईयर की परीक्षा 8 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। वहीं छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा 6 जून से 9 जून तक चलेगी। ऐसे में कई ऐसे अभ्यर्थी हैं, जिन्हें दोनों परीक्षाओं में शामिल होना है, लेकिन एक ही दिन परीक्षा होने के कारण वे किसी एक परीक्षा से वंचित हो सकते हैं।
अभ्यर्थियों का कहना है कि CGPSC मुख्य परीक्षा उनके करियर का अहम पड़ाव है, जबकि D.El.Ed परीक्षा पास करना आगामी शिक्षक भर्ती के लिए जरूरी है। यदि वे D.El.Ed की परीक्षा नहीं दे पाए, तो अक्टूबर 2026 में प्रस्तावित शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की पात्रता प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
परीक्षार्थियों ने शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा मंडल से परीक्षा तिथि में बदलाव की मांग की है। उनका कहना है कि दोनों परीक्षाएं भविष्य से जुड़ी हैं और प्रशासन को छात्रों की स्थिति को देखते हुए समाधान निकालना चाहिए।
जानकारी के मुताबिक अभ्यर्थियों ने इस संबंध में आवेदन भी सौंपा है, लेकिन फिलहाल परीक्षा तिथि बदलने को लेकर कोई सकारात्मक संकेत नहीं मिले हैं। अभी तक शिक्षा विभाग या माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। परीक्षार्थियों का कहना है कि वर्षों की तैयारी के बाद मिले अवसर को वे खोना नहीं चाहते और शासन से जल्द निर्णय लेने की उम्मीद कर रहे हैं।