फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: सीजीएमएससीएल ने मेसर्स एफी पैरेंटेरल्स को जारी किया ब्लैकलिस्टिंग शो कॉज नोटिस

Sat, 06 Sep 2025 04:14 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीजीएमएससीएल) ने दवाओं की गुणवत्ता को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए मेसर्स एफी पैरेंटेरल्स को ब्लैकलिस्टिंग का शो कॉज नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीजीएमएससीएल) ने दवाओं की गुणवत्ता को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए मेसर्स एफी पैरेंटेरल्स को ब्लैकलिस्टिंग का शो कॉज नोटिस जारी किया है। निगम ने स्पष्ट किया है कि क्वालिटी कंट्रोल के प्रति उसकी जीरो टॉलरेंस नीति है और केवल टेस्ट में पास दवाओं का ही वितरण स्वास्थ्य संस्थानों तक किया जाएगा।
विज्ञापन


एफी पैरेंटेरल्स द्वारा सप्लाई की गई अल्बेंडाजोल टैबलेट्स IP 400 mg (ड्रग कोड – D12) के बैच नंबर PGT25451, PGT25450, PGT25480 और PGT25229 को अस्पतालों में भेजने से पहले राज्य औषधि परीक्षण एवं अनुसंधान प्रयोगशाला, रायपुर में जांच कराया गया। जांच रिपोर्ट में ये सभी बैच गुणवत्ता की कसौटी पर फेल पाए गए। इसके बाद निगम ने फर्म को नोटिस जारी कर ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही निर्देश दिया गया है कि ये फेल बैच दवाएं गोदामों से ही तत्काल वापस ली जाएं।

पहले सप्लाई हुए बैच भी जांचे जाएंगे
निगम के अनुसार, फर्म ने इससे पहले अल्बेंडाजोल टैबलेट्स के 14 बैच सप्लाई किए थे, जिन्हें NABL मान्यता प्राप्त लैब्स से जांच के बाद स्वास्थ्य संस्थानों में वितरित किया गया था। अब इन बैचों की भी पुनः रैंडम सैंपलिंग कर टेस्ट कराने का निर्णय लिया गया है। इस बीच उन सभी बैचों को अस्थायी रूप से होल्ड पर रखा गया है।
विज्ञापन


क्वालिटी पर समझौता नहीं
सीजीएमएससीएल ने दोहराया कि नागरिकों को केवल उच्च गुणवत्ता वाली दवाएं ही उपलब्ध कराई जाएंगी। इसी उद्देश्य से लगातार कड़े कदम उठाए जा रहे हैं और भविष्य में भी गुणवत्ता सुनिश्चित करने की प्रक्रिया को और सख्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें