फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CGMSC Scam: मेडिकल इक्यूपमेंट घोटाले में गिरफ्तार मोक्षित कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर शशांक की छह दिन बड़ी रिमांड

Tue, 04 Feb 2025 08:17 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 660 करोड़ रुपए के सीजीएमएससी घोटाले में कार्रवाई जारी है। मोक्षित कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर शशांक चोपड़ा को ईओडब्ल्यू की विशेष कोर्ट ने छह दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
मोक्षित कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर शशांक की छह दिन बड़ी रिमांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 660 करोड़ रुपए के सीजीएमएससी घोटाले में कार्रवाई जारी है। मोक्षित कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर शशांक चोपड़ा को ईओडब्ल्यू की विशेष कोर्ट ने छह दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब शशांक चोपड़ा 10 फरवरी तक ईओडब्ल्यू की रिमांड पर रहेगा। इससे पहले, सात दिन की रिमांड पूरी होने पर शशांक चोपड़ा को विशेष न्यायाधीश निधी शर्मा तिवारी की अदालत में पेश किया गया था।
विज्ञापन


ईओडब्ल्यू के वकील ने अदालत में यह दलील दी कि पूछताछ के दौरान कई नए तथ्य सामने आए हैं। मामले में गहन जांच की आवश्यक है। इस पर अतिरिक्त रिमांड की मांग की गई, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। 

ये है पूरा मामला 
दवा घोटाले मामले में कार्रवाई करते हुए ईओडब्ल्यू ने मोक्षित कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर शशांक चोपड़ा को 29 जनवरी को गिरफ्तार किया था। इस दौरान उन्हें एसीबी की विशेष कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने सात दिन के लिए ईओडब्ल्यू की हिरासत में भेज दिया। करोड़ों के घोटाले को लेकर पूछताछ जारी है। हाल ही में एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम ने छत्तीसगढ़ मेडिकल कार्पोरेशन में हुई गड़बड़ी मामले में रायपुर, दुर्ग समेत कई जिलों में गवर्मेंट सम्पलायर मोक्षित कारपोरेशन के ठिकानों पर दबिश दी थी। इस दौरान शशांक चोपड़ा, सिद्धार्थ चौपड़ा और उनके भाइयों के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की थी। मौके पर कई अहम दस्तावेज भी मिले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें