फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: जिला पंचायत सदस्यों की नामांकन दाखिल की प्रकिया पूरी, 17 सीटों के लिए मैदान में 187 उम्मीदवार

Tue, 04 Feb 2025 08:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

बिलासपुर त्रिस्तरीय चुनाव जिला पंचायत सदस्यों की नामांकन दाखिल की प्रकिया पूरी हो गई है। आंतिम तारीख को जिला पंचायत सदस्यों के लिए 17 सीटों पर 187 अभ्यर्थियों ने चुनावी मैदान में उतरने के लिए ताल ठोंका है 6 फरवरी का नामांकन वापसी की आखिरी तारीख है।
विज्ञापन
निकाय चुनाव नामांकन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर त्रिस्तरीय चुनाव जिला पंचायत सदस्यों की नामांकन दाखिल की प्रकिया पूरी हो गई है। आंतिम तारीख को जिला पंचायत सदस्यों के लिए 17 सीटों पर 187 अभ्यर्थियों ने चुनावी मैदान में उतरने के लिए ताल ठोंका है 6 फरवरी का नामांकन वापसी की आखिरी तारीख है। इसके बाद जिल के सभी जिला पंचायत सीटों में कितने उम्मीदवार होगे यह स्थिति साफ होगी। वहीं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ज्यादातर महिला प्रत्याशी मैदान में नजर आ रहे हैं। प्रदेश भर में इन दिनों त्रिस्तरीय और नगरीय निकाय चुनाव की सरगर्मी जारी है। 

विज्ञापन


नगरीय निकाय के बाद अब त्रिस्तरीय यानी जिला, जनपद और ग्राम पंचायत चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। त्रिस्तीय चुनाव में सबसे बड़ा चुनाव जिला पंचायत के लिए भी नामांकन की आखिरी तारीख को 187 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। इसके बाद अब प्रत्याशियों को 6 फरवरी तक नाम वापसी की मोहलत मिलेगी इसके बाद यह तय हो सकेगा कि जिला पंचायत के लिए कितने उम्मीदवार चुनावी मैदान में होंगे। जिला पंचायत से प्राप्त आंकडों के आधार पर जिला पंचायत के 17 सीटो मे से सबसे ज्यादा प्रत्याशी मस्तूरी विकास खण्ड के क्षेत्र क्रमांक 12 मे सर्वाधिक 23 प्रत्याशी चुनावी मैदान मे हैं। 

वहीं सबसे कम कोटा विकाखण्ड के क्षेत्र क्रमाक 16 में कुल 5 उम्मीदवार चुनावी दंगल में उतरने ताल ठोंका है। अब देखना होगा कि नामाकन वापसी की आखरी तारीख 6 फरवरी को कितने प्रत्याशी चुनाव मैदान से अपना नाम वापस लेते है इसके बाद जिला पंचायत सदस्यों के चुनावी की असली तस्वीर सामने आएगी। वही सभी प्रत्याशी अपने-अपने जीत का दावा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें