CGBSE Result 12th Toppers List: छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में 76.53% और 12वीं में 81.87% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। हाईस्कूल में ईशिका बाला ने टॉप किया है।12वीं की परीक्षा में कांकेर के अखिल सेन ने टॉप किया। उन्होंने 98.20 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा-2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने पहली बार सीएम सचिवालय नया रायपुर से 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित किया। छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में 76.53% और 12वीं में 81.87% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। हाईस्कूल में ईशिका बाला ने टॉप किया है। उन्होंने 99.17% अंक हासिल किए हैं। जबकि 12वीं की परीक्षा में कांकेर के अखिल सेन ने टॉप किया। उन्होंने 98.20 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। यहां देखें 12वीं के टॉप 10 की लिस्ट-
विज्ञापन
12वीं के टॉपर
अखिल सेन 98.20% कांकेर से
श्रुति मंगथानी 97.40% महेंद्रगढ़ से
वैशाली साहू 97.20% बेमेतरा से
हिमेश कुमार यादव 97% बलौदा बाजार से
हिमेश कुमार यादव 97% बलोदा बाजार से
लुभी साहू 97% बलोदा बाजार से
निशा इक्का 96% जशपुर से
पल्लवी वर्मा 96.60% रायपुर से
कृतिका यादव 96.60% रायगढ़ से
धनेश्वरी यादव 96.40% प्रतिशत रायपुर से
रुचिका साहू 96.40% रायपुर से
सभी को सफलता की बधाई
सीएम विष्णुदेव साय ने सभी विद्यार्थियों को सफलता के लिए बधाई दी। सीएम साय ने कहा, '10वीं और 12वीं के बेटे-बेटियों को जिन्होंने सफलता हासिल की है। उनको बहुत-बहुत बधाई और शुभकामना देता हूं। सर्वप्रथम सभी सफल विद्यार्थियों और टॉपर्स सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेरी ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मुझे बहुत ही प्रसन्नता है कि आप अपनी मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य को हासिल करने के प्रथम पायदान में सफल हुए हैं।'
कक्षा 12वीं में विद्यार्थियों का पास होने का प्रतिशत
छत्तीसगढ़ बोर्ड में 12वीं कक्षा के परिणाम में लड़कियों का पास होने का प्रतिशत 84.67% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 88.07% है।