फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में अब तक इतनी फीसदी हुई बारिश: जानें इन जिलों का हाल

Sun, 25 Aug 2024 01:57 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Chhattisgarh Weather News:छत्तीसगढ़ में एक जून 2024 से लेकर अब तक में 880.7 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chhattisgarh Weather News:छत्तीसगढ़ में एक जून 2024 से लेकर अब तक में 880.7 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है। राज्य के विभिन्न जिलों में 1 जून 2024 से आज 25 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के मुबाबिक बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1832.2 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 485.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

विज्ञापन


राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 885.5 मिमी, बलरामपुर में 1239.7 मिमी, जशपुर में 720.7 मिमी, कोरिया में 905.2 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 887.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। 

जानें इन जिलों का हाल
रायपुर जिले में 737.7 मिमी, बलौदाबाजार में 925.2 मिमी, गरियाबंद में 837.0 मिमी, महासमुंद में 676.1 मिमी, धमतरी में 776.2 मिमी, बिलासपुर में 826.0 मिमी, मुंगेली में 932.6 मिमी, रायगढ़ में 835.7 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 518.3 मिमी, जांजगीर-चांपा में 968.0 मिमी, सक्ती 832.8 मिमी, कोरबा में 1178.0 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 996.1 मिमी, दुर्ग में 532.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
विज्ञापन


वहीं कबीरधाम जिले में 696.0 मिमी, राजनांदगांव में 863.4 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 974.4 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 630.3 मिमी, बालोद में 905.3 मिमी, बेमेतरा में  490.5 मिमी, बस्तर में 919.0 मिमी, कोण्डागांव में 843.7 मिमी, कांकेर में 1060.3 मिमी, नारायणपुर में 993.5 मिमी, दंतेवाड़ा में 1095.6 मिमी और सुकमा जिले में 1162.0 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें