फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather Update: बारिश का अलर्ट जारी, प्रदेश के कई इलाकों में पड़ेंगी बौछारें, जानें अन्य जिलों का हाल

Sat, 19 Aug 2023 11:54 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।  प्रदेश में सुबह से ही बदल छाए हुए हैं। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।  प्रदेश में सुबह से ही बदल छाए हुए हैं। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। बीते दो दिनों से राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई है। आज भी भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। इससे निचले स्तरों में जलभराव की स्थिति बनी है। कई सड़के तालाब में तब्दील हो गया है। वहीं पुल से ओवरफ्लो पानी बह रहा है। बीते दिनों उमस, गर्मी से लोग काफी परेशान थे। आज सुबह से ही राजधानी रायपुर में बादल छाए हुए हैं। कई जगहों पर बारिश हुई है। इस गर्मी से लोगों को राहत मिली है। 

विज्ञापन


बारिश के मुख्य आंकड़े सेमी में
छत्तीसगढ़ में कई जगह में हल्की मध्यम बारिश दर्ज की गई है। इसके साथ ही एक दो स्थानों में भारी बारिश दर्ज की गई है। बारिश के मुख्य आंकड़े सेंटीमीटर में देखा जाए, तो लाभांडी में 11 सेंटीमीटर, रायपुर में 9, मानना एयरपोर्ट में 8, भोपालपटनम में 7, रामानुजगंज, कोटा में 6, पंखाजूर गुरुर, छुरा, अभनपुर, बागबाहरा, बास्तानार, सिमगा, राजपुर में 5, राजिम, मानपुर, रामानुजनगर, पुसौर, डोंगरगढ़, डभरा, गरियाबंद, बेरला, डोंगरगांव, कटेकल्याण, राजनांदगांव, नरहरपुर, सूरजपुर, तिल्दा में 4, साजा, भानुप्रतापपुर, मोहल्ला, डौंडीलोहारा, तमनार, दुर्ग, खैरागढ़, कुरूद, गंडई, नगरी, मैनपुर, कुसमी, डौंडी,  महेंद्रगढ़, प्रतापपुर, सुकमा, पाटन, महासमुंद, बेमेतरा,  बलरामपुर में 3 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इसके साथ ही कई जगहों पर इससे कम बारिश हुई है। 

यहां बन रहा है सिस्टम
मध्य समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका पश्चिमी छोर हिमालय की तराई में स्थित है। पूर्वी छोर गोरखपुर देहरी, रांची, बालासोर और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक फैला हुआ है। एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम बंगाल-उत्तर ओड़ीसा तट के ऊपर स्थित है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ बढ़ाते हुए उत्तर-ओड़ीसा उत्तर-छत्तीसगढ़ जाने से होकर गुजरने की संभावना है। इसके असर से प्रदेश भर में बारिश हो रही है। कई इलाकों में हल्की माध्यम बारिश, तो कहीं भारी बारिश हो रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें