फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में वर्षा पर लगा ब्रेक, बढ़ रहा तापमान, कई इलाकों में हल्की बारिश के आसार

Sun, 27 Aug 2023 11:21 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में बारिश पर ब्रेक लग गया है। अब प्रदेश में तापमान बढ़ने की आशंका है। राज्य के कई इलाकों में बारिश न के बराबर हो रही है। ऐसे में तापमान बढ़ रहा है। कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश हो रही है, तो कई इलाकों में लोग उमस और गर्मी से परेशान हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में बारिश पर ब्रेक लग गया है। अब प्रदेश में तापमान बढ़ने की आशंका है। राज्य के कई इलाकों में बारिश न के बराबर हो रही है। ऐसे में तापमान बढ़ रहा है। कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश हो रही है, तो कई इलाकों में लोग उमस और गर्मी से परेशान हैं। बीते दिनों शनिवार को राजधानी रायपुर में तेज धूप से राजधानीवासियों की हालत खराब था। 

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान अगले चार दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही राजधानी रायपुर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। यहां की अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस और 26 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में मध्यम बारिश होने की संभावना है। 

इन जगहों पर दर्ज की गई बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में आज भी हल्की मध्यम बारिश  हो सकती है। वहीं बीते दिनों प्रदेश के कुछ जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हुई। गीदम, ओरछा, बकावडं, खरसिया में 3 सेंटीमीटर, तमनार और बस्तर में 2 सेंटीमीटर, रायगढ़, बस्तानार, कोटा लोहंडीगुड़ा, जगदलपुर और भैरमगढ़ में 1 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इसके साथ ही कुछ जगहों पर इससे कम बारिश हुई है। 
विज्ञापन


यहां बन रहा सिस्टम
मानसून द्रोणिका का पश्चिमी सिरा हिमालय के तराई से होकर गुजर रहा है। इसका पूर्वी सिरा औसत समुद्र तल पर शाहजहांपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया और बांकुरा से होकर दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक जा रहा है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवर्ती परिसंचरण उतरी बांग्लादेश और पूर्वोत्तर बांग्लादेश के आसपास के क्षेत्र पर बना हुआ है। इसके साथ ही औसत समुद्र तल से 3.8 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें