फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: रायपुर में उमस से लोग बेहाल, इन जिलों में बारिश की संभावना, ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी

Mon, 03 Aug 2026 10:59 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Weather News: मौसम विभाग ने सोमवार को बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई जिलों के लिये ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। आकाशीय बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने और हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है। 
विज्ञापन
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Weather News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। यहां पर मानसून कमजोर नजर आ रहा है। ऐसे में फिर गर्मी बढ़ गई है। पिछले तीन दिनों से 30 डिग्री के पार तापमान पहुंच गया है। इस वजह से लोग गर्मी और उसम से भारी परेशान हैं। प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान हल्की और मध्यम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आज सोमवार को कई इलाकों में बारिश को लेकर संभावना जताई है। एक-दो जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान बादल गरजने और बिजली चमकने की आशंका है। बताया जाता है कि दो दिनों तक इसी तरह से मौसम बना रहेगा।

विज्ञापन



मौसम विभाग ने सोमवार को बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई जिलों के लिये ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। इन जिलों के लिये ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिले में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने और हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है। 

निम्न दबाव से बना सिनोप्टिक सिस्टम
मौसम विभाग के अनुसार, औसत समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में बने निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र से होते हुए मध्य भारत (छत्तीसगढ़) और पूर्वोत्तर तक फैली हुई है। इसके प्रभाव से प्रदेश में नमी दिख रही है और बारिश होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


कैसा रहेगा रायपुर का मौसम?
राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रह सकते हैं। बादल गरजने-चमकने के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा। लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम नजर आ रही है। सुबह से ही धूप निकली हुई है। 


Read More: CG: 'शोकसभा के नाम पर पूरे दिन कोर्ट बंद नहीं हो सकते', हाईकोर्ट ने कहा- न्यायिक कार्य प्रभावित करना उचित नहीं
विज्ञापन



जानें कल के मौमस का हाल
बात रविवार की मौसम की करें, तो  प्रदेश के दोरनापाल, भिलाईगढ़ और जगरगुंडा में 4-4 सेंटीमीटर, कटेकल्याण और सुकमा में 3-3 सेंटीमीटर, सरिया, धनोरा और नया बाराद्वार में 2-2 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा दंतेवाड़ा, अंतागढ़, केल्हारी, सक्ती, बड़े बचेली, अड़भार, बम्हनीडीह, वाड्रफनगर और गादीरास में 1-1 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। 



इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट 

  • सुरगुजा
  • सूरजपुर
  • कोरिया
  • बलरामपुर 


Read More: Sawan Somwar 2026: छत्तीसगढ़ के शिवालय;यहां दशर्न मात्र से पूरी होती है मनोकामना, स्वयंभू हैं नरहरेश्वर महादेव
 


इन जिलों में यलो अलर्ट 

  • रायगढ़
  • बिलासपुर
  • कोरबा
  • जशपुर
  • गौरेला-पेंड्रा मरवाही
  • मुंगेली
  • सुरगुजा
  • सूरजपुर
  • कोरिया
  • बलरामपुर 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें