फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: मौसम ने ली करवट, छत्तीसगढ़ में फिर बरसेंगे बादल; जानें कैसा रहेगा प्रदेश का हाल

Sat, 25 Oct 2025 12:26 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

CG Weather News: दीपावली के बाद बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं ने छत्तीसगढ़ के मौसम को प्रभावित कर रखा है। 
विज्ञापन
घड़ी चौक रायपुर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Weather News: दीपावली के बाद बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं ने छत्तीसगढ़ के मौसम को प्रभावित कर रखा है। ऐसे में प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में दबाव बनने से 27 अक्टूबर को बारिश हो सकती है। आगामी चार दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में मेघगर्जन के साथ हल्की मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 

विज्ञापन


Read more:  सीएम विष्णुदेव साय की एक और घोषणा पर लगी मुहर: नौ नए नर्सिंग कॉलेजों के भवन निर्माण को मिली प्रशासकीय स्वीकृति

दूसरी ओर अक्टूबर का अंतिम सप्ताह चल रहा है पर रात की ठंड गायब है। लोगों को गर्मी से बचने के लिए एसी का सहारा लेना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, एक कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय है। इससे 25 तारीख तक दक्षिण-पूर्वी और उससे सटे मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर अवदाब में बदलने और 26 तारीख तक गहरे अवदाब में और 27 तारीख की सुबह तक दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। 
विज्ञापन


Read more: Naxal attack In CG: बीजापुर में नक्सलियों का खूनी खेल, दो ग्रामीणों की निर्मम हत्या, इलाके में मची दहशत

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव और दुर्ग में 33.5 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ हिस्सों में वर्षा की गतिविधि हुई है। दंतेवाड़ा और बड़े बचेली में 3 सेंटीमीटर, इसके अतिरिक्त भैरमगढ़ 2 सेमी और लोहांडीगुड़ा 2 सेमी. वहीं दरभा 1 सेमी, दोरनापाल 1 सेमी, कोंटा 1 सेमी, गीदम 1 सेमी., सुकमा 1 सेमी. और बीजापुर 1 सेमी बारिश हुई। 
विज्ञापन


Read more: जशपुर: पहाड़ी कोरवा युवती के साथ जंगल में सामूहिक दुष्कर्म, हवशी दरिंदों ने की सिर कुचलकर हत्या करने की कोशिश

मौसम विभाग ने आज शनिवार को एक दो जगहों पर हल्की माध्यम बारिश और बादल गरजने के साथ ही वज्रपात की संभावना जताई है। अगले दो दिन तक यह सिलसिला जारी रह सकता है। वहीं बात राजधानी रायपुर की करें तो यहां आज बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। 


Read more: Chhattisgarh: सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं लिये खुशखबरी; छत्तीसगढ़ में पांच हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें