फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में आज भी बारिश के आसार, कई जिलों में सुबह से छाए रहे बादल; पारा 43 डिग्री के पार

Wed, 22 May 2024 10:43 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज सुबह से ही बदल छाए हुए हैं। बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है। राजधानी रायपुर में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। यहां भी एक-दो जगहों पर बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज सुबह से ही बदल छाए हुए हैं। बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है। राजधानी रायपुर में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। यहां भी एक-दो जगहों पर बारिश के आसार हैं। प्रदेश में सबसे गर्म जिला डोंगरगढ़ रहा है। यहां अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री दर्ज किया गया है। आज बुधवार को प्रदेश के पांचों संभाग के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। कहीं तेज हवाएं चलेगी। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आ रही भरपूर मात्रा में नमी हवाओं के असर से प्रदेश में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। बारिश की संभावना बनी हुई है। साथ ही प्रदेश में गरज-चमक के साथ अंधड़ और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। 

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस डोंगरगढ़ में दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री रहा। वहीं बिलासपुर में 41.2, पेंड्रा में 40.6, दुर्ग में 43.6 और राजनांदगांव 42.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें