फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में आज भी गरज चमक के साथ बारिश के आसार; सभी संभागों में बरसेंगे बादल

Mon, 13 May 2024 10:57 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

प्रदेश में आने वाले पांच दिनों तक गरज चमक के साथ बारिश और अंधड़ की गतिविधि जारी रहने की संभावना है। द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में आने वाले पांच दिनों तक गरज चमक के साथ बारिश और अंधड़ की गतिविधि जारी रहने की संभावना है। द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इससे अचानक प्रदेश के कई इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश और अंधड़ चल रही है। आज सोमवार को प्रदेश के एक-दो जगह पर वज्रपात होने और ओले गिरने के साथ ही अंधड़ चलने की संभावना है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी पांच दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। वहीं प्रदेश में आगामी पांच दिनों तक गरज चमक के साथ बारिश की संभावना रहेगी। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि एक पूर्वी-पश्चिमी द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में मौसम मिजाज बदला हुआ है। इससे अचानक बारिश हो रही है। 

रविवार को राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई। इससे मौसम खुशनुमा हो गया है। वातावरण नम है। हालांकि प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान डोंगरगढ़ में 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में 40.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई इलाकों में आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। साथ ही गरज चमक के साथ हल्की बारिश के भी संभावना है। रायपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें