फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather: दीपक बैज बोले- प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी, 30 जून तक बढ़े ग्रीष्मकालीन अवकाश

Fri, 12 Jun 2026 01:47 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
विज्ञापन
पीसीसी चीफ दीपक बैज - फोटो : Amar ujala digital
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में वर्तमान में भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार से मांग किया है कि भीषण गर्मी को देखते हुये स्कूलों का ग्रीष्मकालीन अवकाश 30 जून तक बढ़ाकर स्कूल एक जुलाई से शुरू किया जाये।

 

पीसीसी चीफ बैज ने कहा कि इस समय प्रदेश में तापमान 45 डिग्री के आसपास है। ऐसे में बच्चों का स्कूल 15 जून से खोलने पर उनके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। हमारी सरकार से मांग है कि मासूम बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुये तत्काल छुट्टी बढ़ाने की घोषणा करें।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि गर्मी एवं लू के कारण लोग सुबह 8 बजे के बाद घर से निकलने में परहेज कर रहे। ऐसे में बच्चों को स्कूल बुलाना उचित नहीं होगा। सरकार इस संबंध में तत्काल निर्णय ले।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें