फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा का मानसून सत्र: सदन में भड़के बृजमोहन, कहा- ये सरकार अंग्रेजी हुकूमत से भी बदतर, कविता भी सुनाई

Fri, 21 Jul 2023 06:20 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

विधानसभा में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सरकार को घेरते हुए कहा कि गूंगी बहरी सरकार को सुनाने के लिए अंग्रेजों के शासन काल में नौजवानों ने धमाका किया था। आज छत्तीसगढ़ में काले अंग्रेजों का शासन है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ विधानसभा, रायपुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सरकार को घेरते हुए कहा कि गूंगी बहरी सरकार को सुनाने के लिए अंग्रेजों के शासन काल में नौजवानों ने धमाका किया था। आज छत्तीसगढ़ में काले अंग्रेजों का शासन है। उन्हें जगाने के लिए प्रदेश के नौजवानों ने नग्न  प्रदर्शन किया है, लेकिन यह सरकार अंग्रेजी से भी बदतर है जो उन नौजवानों के खिलाफ अपराध दर्ज कर रहे हैं। यह अंतर्द्वंद की सरकार मुख्यमंत्री को मंत्री पर भरोसा नहीं है। मंत्री को मुख्यमंत्री पर भरोसा नहीं है। सत्ता को संगठन पर भरोसा नहीं। सब एक दूसरे को अपमानित करने में लगे हैं। 

विज्ञापन




पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की नदियों रेत चोरों के हवाले कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ नदियों का सीना चीर के वे लूट मचा रखे हैं। रेत खदान में छत्तीसगढ़ की तीन बेटियां समा जाती है। यह सरकार उनकी हत्या की दोषी है। इस सरकार के राज में कोई खुश नहीं है। विधायक, मंत्री के ऊपर जान से मारने का आरोप लगाता है। यह सरकार गरीबों को मकान नहीं दे पा रही है। यह सरकार गरीबों नल नहीं लगा पा रही है।

उन्होंने मोहन मरकाम से पूछते हुए कहा कि आप तो इसी सदन में सरकार पर डीएमएफ के पैसे में घोटाला करने का आरोप लगा रहे थे। राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता प्रस्तुत कर सदन छोड़ चले गये थे।फिर क्या मजबूरी थी कि आप 3 माह के लिए झुनझुना पकड़ने तैयार हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृजमोहन ने इस दौरान एक कविता पढ़कर अपना भाषण खत्म किया। 
लूटा तूने भूपेश लाखों बच्चों के सपनों को,
दिल्ली वालों को खुश करने लूटा तूने अपनों को ,
करवट लेती,अब प्रदेश की जनता तेरी झुठी वादों से
पुनः प्रदेश खुशहाल करेगी भाजपा अपने मजबूत इरादो से ...

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें