राज्य शासन को ओर से भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एस.प्रकाश को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ परिवहन विभाग के आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई। एस प्रकाश संसदीय कार्य विभाग और परिवहन विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार और समाज कल्याण विभाग के आयुक्त का भी पद संभाल रहे हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है।