फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: सनी लियोन और जॉनी सिन्स भी उठा रहे छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना का लाभ! यकीन न हो तो पढ़ें ये पूरी खबर

Sun, 22 Dec 2024 04:08 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Chhattisgarh Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सरकार बनने के बाद महतारी वंदन योजना लागू की गई। इसके बाद से ही ये योजना किसी न किसी बहाने से चर्चा में बनी हुई है।
विज्ञापन
ग्राफिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chhattisgarh Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सरकार बनने के बाद महतारी वंदन योजना लागू की गई। इसके बाद से ही ये योजना किसी न किसी बहाने से चर्चा में बनी हुई है। एक बार फिर कुछ बातों को लेकर ये योजना प्रकाश में है। दरअसल, महतारी वंदन योजना में सनी लियोन और जॉनी सिन्स का नाम आने से देशभर में इस मामले की खूब चर्चा हो रही है।

विज्ञापन


इसके पीछे की वजह पूर्व में पॉर्न स्टार और बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन बताई जा रही हैं। इतना ही नहीं जॉनी सिन्स की भी चर्चा हो रही है। इन दोनों का नाम योजना में लाभार्थी के रूप में आया है। महिलाओं के लिए शुरू की गई इस योजना में सनी लियोन और जॉनी सिन्स का नाम प्रकाश में आया है। सनी लियोन नाम की महिला के खाते में इस साल मार्च से ही योजना की एक हजार रुपये हर महीने जा रही है। सनी लियोन और जॉनी सिन्स का नाम आने से ये प्रदेश के साथ ही देशभर में खूब चर्चा हो रही है। 

छत्तीसगढ़ सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://mahtarivandan.cgstate.gov.in पर योजना की लाभार्थी महिला का नाम सनी लियोन है। वहीं उसके पति का नाम जॉनी सिन्स है। योजना के लिए महिला का पंजीयन क्रमांक MVY006535575 से दर्ज है। पूरा मामला चेक करने पर महिला लाभार्थी सनी लियोन का पता बस्तर के तालूर में बताया गया है। महिला के xxxxx76531 नंबर के खाते में हर महीने एक हजार रुपए जा रहे हैं।
विज्ञापन


अब यह मामला प्रकाश में आने राजनीति भी होने लगी है। कांग्रेस ने योजना के नाम पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है तो वहीं बीजेपी का कहना है कि धर्मांतरण के कारण किसी महिला का नाम यह हो सकता है। परंपरागत तौर पर प्रदेश में इस तरह का नाम किसी महिला और पुरुष का नहीं हो सकता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें