PM Modi Kuwait Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर कुवैत में हैं। इस दौरान कुवैत के गायक मुबारक अल रशीद ने कुवैत के शेख साद अल अब्दुल्ला इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामुदायिक कार्यक्रम 'हला मोदी' में देशभक्तिपूर्ण भारतीय गीत 'सारे जहां से अच्छा' प्रस्तुत किया।