फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश प्रभारी स्मृति का रायगढ़ दौरा आज: जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का लेंगी जायजा, बैठक में बनेगी रणनीति

Wed, 11 Nov 2026 10:07 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

बीजेपी प्रदेश प्रभारी स्मृति  इरानी आज बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आयेंगी । वे दिल्ली से सीधे रायपुर एयरपोर्ट  पहुंचेंगी। यहां से सीधे धरमजयगढ़ रायगढ़ के लिए रवाना होंगी। वहां पर 15 नवंबर को होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लेंगी।
विज्ञापन
बीजेपी प्रदेश प्रभारी स्मृति इरानी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजेपी प्रदेश प्रभारी स्मृति  इरानी आज बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आयेंगी । वे दिल्ली से सीधे रायपुर एयरपोर्ट  पहुंचेंगी। यहां से सीधे धरमजयगढ़ रायगढ़ के लिए रवाना होंगी। वहां पर 15 नवंबर को होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लेंगी।

विज्ञापन



इस दौरे के दौरान स्मृति इरानी  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रस्तावित रायगढ़ दौरे को लेकर बैठक लेंगी। तैयारियों की समीक्षा करेंगी। वो कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिकारियों और पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश देंगी। इसके बाद देर रात दिल्ली के लिए रवाना हो जायेगी। 

बीजेपी प्रदेश प्रभारी पद संभालने के बाद यह उनका दूसरा दौरा है। इसके पूर्व 25 अक्टूबर को दो स्मृति ईरानी दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आई थी। पखवाड़े भर के अंदर यह उनका दूसरा दौरा है। ऐसे में प्रदेश की राजनीतिक सियासत तेज हो गई है। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 15 नवंबर को रायगढ़ में होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें