फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ से जुड़े राजेंद्र प्रसाद ने रमन को घेरा!: कहा- नक्सलवाद खत्म नहीं किया, सब लूटकर खा गए, अब सीएम नहीं बनोगे

Fri, 28 Apr 2023 10:05 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

संघ से जुड़े वरिष्ठ लीडर राजेंद्र प्रसाद ने नाम लिए बगैर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के 15 साल के शासनकाल पर सवाल उठाते हुए जमकर निशाना साधा है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को लेकर कांग्रेस ने पूर्ववर्ती रमन सरकार पर तंज कसा है। 
विज्ञापन
राजेंद्र प्रसाद, पूर्व सीएम रमन सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ से जुड़े वरिष्ठ लीडर राजेंद्र प्रसाद ने नाम लिए बगैर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के 15 साल के शासनकाल पर सवाल उठाते हुए जमकर निशाना साधा है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को लेकर कांग्रेस ने पूर्ववर्ती रमन सरकार पर तंज कसा है। 

विज्ञापन


राजेंद्र प्रसाद वीडियो में कहते हैं कि एक पूर्व मुख्यमंत्री से मेरी भेंट हो रही थी। मैंने कहा 15 साल शासन किए। केंद्रीय रिजर्व पुलिस की सेना थी। पर्याप्त राशि मिलने के बाद भी तुम लोग लूटकर खा गए और नक्सलवाद समाप्त नहीं कर सके। अभी सर हिला रहे हो कि मुझे मुख्यमंत्री बनना चाहिए। अब मुख्यमंत्री नहीं बनोगे। चिंता मत करो। हमें छत्तीसगढ़ को हिंदू प्रदेश के रूप में स्थापित करना है। यहां के लोगों को अपमानित करने वाले लोगों को हमें, समुद्र का रास्ता दिखाना है। समुद्र का रास्ता मतलब जो समुद्र में डूबते हैं बचते नहीं हैं। समुद्र खींचता है और किनारे ले जाकर वापस खींच लेता है और मार देता है। पटक पटक कर मार देता है। हम अपने प्रदेश को अच्छा बनाएंगे। हम जागरण करेंगे। उन्होंने ये बातें राम मंदिर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही। 

कौन हैं राजेंद्र प्रसाद?
राजेंद्र प्रसाद संघ से जुडी संस्था धर्म जागरण के अखिल भारतीय सह प्रमुख हैं। वह रायपुर के राम मंदिर परिसर में निवास करते हैं। यहां बच्चों के लिए आश्रम का संचालन करते हैं। वे प्रदेश में हिंदू धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


सेना का फंड यहां नहीं होता: रमन सिंह
वायरल वीडियो पर रमन सिंह अपनी बातें रखते हुए कहा कि सेना का फंड यहां नहीं होता। शायद उनको यह भी जानकारी नहीं है। कोई फंड स्टेट को नहीं आता। सीआरपीएफ और पैरामिलिट्री फोर्स डायरेक्ट तैनात होती है। सरकार के पास फंड नहीं होता है बल्कि उनके लिए एडवांस चौकी और कैम्प बनाना पड़ता है। मदद करनी होती है। राज्य के पास सेंट्रल फंड का कोई हिस्सा नहीं आता है। 

कांग्रेस ने कसा तंज
राजेंद्र प्रसाद के इस वीडियो पर कांग्रेस ने चुटकी ली है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि इस वीडियो से स्पष्ट हो जाता है कि रमन ने नक्सलवाद को खत्म करने के लिए कोई ठोक कदम नहीं उठाया। सिर्फ भ्रष्टाचार किया। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के बढ़ावे के लिए पिछले 15 साल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार जिम्मेदार है।  आरएसएस से जुड़े नेता का वीडियो इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि बीजेपी ने नक्सलियों के नियंत्रण के लिए कभी भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें