फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: रावघाट रेल लाइन परियोजना; केंद्रीय रेल मंत्री से मिलकर बीजेपी ने जताया आभार, जुलाई तक पूरी होगी DPR

Fri, 05 May 2023 02:51 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

इस साल के नवंबर में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में चुनावी साल में रावघाट रेल परियोजना का मामला गरमाया हुआ है। प्रदेश के रावघाट से जगदलपुर रेलवे लाइन की स्वीकृति पर बस्तर संभाग प्रभारी सांसद संतोष पांडे ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव और बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर का आभार जताया है। 
विज्ञापन
केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात करते छत्तीसगढ़ बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल के नवंबर में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में चुनावी साल में रावघाट रेल परियोजना का मामला गरमाया हुआ है। प्रदेश के रावघाट से जगदलपुर रेलवे लाइन की स्वीकृति पर बस्तर संभाग प्रभारी सांसद संतोष पांडे ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव और बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर का आभार जताया है। 

विज्ञापन




बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सांसद संतोष पांडे और पूर्व मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव जी दिल्ली में मुलाकात की है। ज्ञापन सौंपकर इस प्रोजेक्ट को पूरा कराने की मांग की है। उन्होंने 140 किलोमीटर लंबी रावघाट  जगदलपुर रेलवे लाइन के शीघ्र निर्माण के लिए सहमति दी है। केंद्रीय रेल मंत्री ने इसका डीपीआर जुलाई 2023 तक करने का आश्वासन दिया है। 

अलग-अलग चरणों में हो रहा काम 
केंद्रीय रेल मंत्री ने कहा कि इस प्रोजेक्ट को लेकर अलग-अलग चरणों में काम किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट का डीपीआर जुलाई 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा। कुछ हिस्सों में काम हो चुका है। शेष जगहों पर भी डीपीओर बनने के बाद काम में तेजी आएगी। साल 1993 से लंबित इस परियोजना के पूरा होने की सुगबुगाहट अब तेज हो गई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि रावघाट रेल परियोजना प्रदेश के नक्सल इलाकों को रेल कॉरिडोर से जोड़ने की देश का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। दल्लीराजहरा-जगदलपुर-रावघाट रेल लाइन निर्माण की मांग दशकों पुरानी है। वर्ष 1993 में योजना आयोग से इस परियोजना के निर्माण की स्वीकृति मिली थी। साल 2011 में इस ट्रेक पर काम शुरू भी हुआ है। इसके बनने से बस्तर संभाग का सीधा कनेक्शन रायपुर से जुड़ जाएगा। वहीं लोगों को जगदलपुर से रायपुर मात्र 3 से 4 घंटे में पहुंच सकेंगे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें