फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर तंज: बोले- भेड़िया आया-भेड़िया आया, इससे आगे उसे कुछ नहीं आता, उनका कोई नेता नहीं

Mon, 21 Apr 2025 05:31 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

CG Politics: छत्तीसगढ़ बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता और विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता और विधायक अजय चंद्राकर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Politics: छत्तीसगढ़ बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता और विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। तंज कसते हुए कहा कि परिवारवादी पार्टी में कोई बड़ा नेता नहीं है। पूरे प्रदेश और देश में कोई नेता नहीं है। ऐसा सिर्फ कांग्रेस के साथ ही नहीं है, जितनी भी परिवारवादी पार्टियां हैं उन सबके साथ परिवार के मुखिया लोग नेता हैं, जो कोई जननेता नहीं हैं। जनता की स्वीकृति होती है तो क्षेत्रीय नेता अपने दम पर बीच में कभी-कभी एकाध बार जीतकर आ जाते हैं। निरंतरता में कोई नहीं है।

विज्ञापन


विधायक अजय चंद्राकर ने सोमवार को अपने निवास कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा में कहा है कि कांग्रेस को जिंदा रखना का यह सब उपक्रम है। मेरी सहानुभूति है उनकी कोशिशों में। लोकतंत्र में हिस्सेदार बने रहेंगे। छत्तीसगढ़ में विपक्ष की भूमिका निभाते रहेंगे।  वक्फ कानून को लेकर कांग्रेस के राजनीतिक एजेंडे से जुड़े सवाल पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वक्फ बोर्ड सुधार कानून लाकर नवाचार किया है। इस संशोधन के पहले विधानसभा में मैंने एक सवाल किया था। किसका, कितनी जमीन पर कब्जा है और क्या उपयोग हुआ है और क्या फायदा हुआ है? पहले हम छत्तीसगढ़ को देखें, फिर देशभर की बात करें तो 'भेड़िया आया-भेड़िया आया' चिल्लाने लगते हैं। कांग्रेसी इससे आगे का नारा जानते ही नहीं है। मैं कांग्रेस वालों को बोल चुका हूं कि ये सब उपाय देश के लिए नहीं है, इसलिए आपको जन समर्थन नहीं मिला। उनका एजेंडा है राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना और पीएम मोदी का एजेंडा है देश को महान बनाना। दोनों में बेसिक अंतर है और इसी के कारण उनको न सफलता मिली है और न आगे मिलेगी।

Read More:  मास्टर माइंड मंगेतर: नहीं करना चाहती थी शादी, होने वाली पति को किडनैप करने की रची साजिश; प्रेमी ने दिया साथ
विज्ञापन



कांग्रेस के विधानसभा वार रैलियों पर उठाये सवाल
भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता ने संविधान को लेकर कांग्रेस की ओर से जिला और विधानसभा स्तर पर रैलियां निकाले पर कहा कि जिस भी विषय को लेकर वे निकाल रहे हैं, उनको यह बात जरूर बताना होगा या बताना चाहिए कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में संविधान में कितनी बार संशोधन किए? आपातकाल किसने लगाया? मानव अधिकारों को सस्पेंड किसने किया? न्यायपालिका के अधिकारों को आपातकाल के दौरान सस्पेंड किसने किया? सेंसरशिप किसने लगाई? शाहबानो प्रकरण में संविधान संशोधन के औचित्य क्या थे? इन सब विषयों को भी उसमें जोड़कर बताना चाहिए। 
विज्ञापन


Read more: Government job: सेना में सरकारी नौकरी का सुनहरा चांस; अब 25 अप्रैल तक करें अग्निवीर के लिए ऑलाइन आवेदन


'कांग्रेसी  43 डिग्री टेम्परेचर में निकलकर बताएं'
चंद्राकर ने कांग्रेस के 40 दिनों के घोषित अभियान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 43 डिग्री टेम्परेचर में निकलकर बताएँ पहले। पेपर में छपवा लेना अलग विषय है। किसी गाँव की तस्वीर भेजें, सिस्टम खड़ा करें। हम लोग जब किसी अभियान में जाते हैं तो हमको सरल एप में डालना होता है कि हम कहाँ गए, कौन-से अभियान में गए? कल हम धमतरी गए थे तो वह हमने सरल एप में डाला है। कल हम फिर जाएंगे तो सोशल मीडिया, सरल एप में वह डालेंगे। तो अपनी गतिविधियों को वह बताएँ तो कि कहाँ पर किए, कैसा किए, कितने लोग रहे, क्या हुआ? और उसको जो-जो विषय बताया, जनता को जरूर बताएँ। अम्बेडकर के प्रति प्रेम का कारण क्या है? अचानक ये साल-दो साल में बाबा साहब के प्रति उनका प्रेम कैसे उमड़ रहा है? दृष्टिकोण में परिवर्तन किन कारणों से हुआ, यह उनको बताना चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें