फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ बीजेपी: पत्थलगांव विधायक गोमती बनीं गुजरात सह-प्रभारी, पूर्व विधायक सौरभ बने झारखंड के सह-प्रभारी

Wed, 23 Sep 2026 08:54 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

भाजपा की ओर से जारी सूची के मुताबिक, गुजरात में तरुण चुघ को प्रभारी बनाया गया है, जबकि गोमती साय और अजय महावर को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं झारखंड में गजेंद्र पटेल को प्रभारी नियुक्त किया गया है। झारखंड के सह-प्रभारियों में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक सौरभ सिंह और बिहार की निवेदिता सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। 
विज्ञापन
गोमती साय, सौरभ सिंह - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नबीन ने राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में 36 प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति की है। इस कड़ी में छत्तीसगढ़ के दो बीजेपी नेताओं को राष्ट्रीय राजनीति में कार्य करने का मौका मिला है। पत्थलगांव विधानसभा से विधायक एवं रायगढ़ की पूर्व सांसद गोमती साय को गुजरात भाजपा का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। दूसरी ओर छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष और पूर्व विधायक सौरभ सिंह को झारखंड प्रदेश भाजपा के सह-प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है।

विज्ञापन


भाजपा की ओर से जारी सूची के मुताबिक, गुजरात में तरुण चुघ को प्रभारी बनाया गया है, जबकि गोमती साय और अजय महावर को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं झारखंड में गजेंद्र पटेल को प्रभारी नियुक्त किया गया है। झारखंड के सह-प्रभारियों में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक सौरभ सिंह और बिहार की निवेदिता सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। 

इस संबंध में सीएम विष्णुदेव साय ने पत्थलगांव विधायक गोमती साय को गुजरात भाजपा का सह-प्रभारी और छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष और पूर्व विधायक सौरभ सिंह को झारखंड भाजपा का सह-प्रभारी बनाए जाने पर भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक जिम्मेदारियां मिलना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। गोमती साय के लंबे अनुभव एवं जनसेवा के प्रति समर्पण से गुजरात में संगठन को लाभ मिलेगा। वहीं सौरभ सिंह की संगठनात्मक क्षमता और सक्रिय कार्यशैली से झारखंड में संगठनात्मक कार्यों को नई गति मिलेगी।
विज्ञापन



 


गोमती साय का सफर
गोमती साय छत्तीसगढ़ भाजपा की दिग्गज महिला नेत्री हैं। उन्होंने संगठनात्मक जिम्मेदारियों के साथ स्थानीय निकाय से लेकर संसद और विधानसभा तक का राजनीतिक सफर तय किया है। वर्तमान में वे पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक हैं।

  • 2005-2010: जशपुर जिला पंचायत सदस्य के रूप में जिम्मेदारी संभाली।
  • 2006-2008: जशपुर जिला युवा मोर्चा की महामंत्री रहीं।
  • 2008-2010: जशपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली।
  • 2010-2015: फरसाबहार जनपद सदस्य रहीं।
  • 2015-2019: जशपुर जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर रहीं।
  • 2019-2023: रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहीं।
  • 2023: पत्थलगांव विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बनीं।
  • अब संगठन ने उन्हें गुजरात में सह-प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है। यह नियुक्ति उन्हें छत्तीसगढ़ से बाहर पार्टी के संगठनात्मक कामकाज में भूमिका निभाने का अवसर प्रदान करेगी। 

 


 


जानें कौन हैं सौरभ सिंह?
बीजेपी नेता सौरभ सिंह जांजगीर-चांपा जिले की अकलतरा विधानसभा सीट से पूर्व विधायक रहे हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत बहुजन समाज पार्टी से की। साल 2008 में वे पहली बार विधायक बने। इसके बाद साल 2018 में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर दूसरी बार विधानसभा पहुंचे। हालांकि, 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्हें पराजय का मुंह देखना पड़ा। अब भाजपा ने उन्हें झारखंड का सह-प्रभारी नियुक्त किया है। सौरभ सिंह अकादमिक क्षेत्र में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। वे वर्ष 1998 और 1999 में दो बार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के इंटरव्यू तक पहुंचे थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें