छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी नितिन नबीन बै
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Chhattisgarh Nagriya Nikay Chunav 2025: छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी नितिन नबीन ने नगरीय निकाय चुनाव और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर रायपुर संभाग की बैठक में कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आरोप पत्र जारी करने का नैतिक अधिकार ही नहीं है। उन्हें आरोप पत्र की जगह माफीनामा जारी करना चाहिए।
नगरीय निकाय चुनाव संयोजक भूपेंद्र सवन्नी आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में होने वाले कई बड़े अपराध में कांग्रेसियों की संलिप्तता सामने आ रही है। विष्णुदेव साय सरकार में अपराधियों के अवैध कार्यों पर बुलडोजर चलेंगे। कांग्रेसी अपराधियों का घर बचाने के लिए आरोप पत्र में बुलडोजर का विरोध कर रही है।
उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस के झूठे आरोपों को जानती है। छत्तीसगढ़ की जनता ने देखा है कि कैसे भूपेश शासन के पांच वर्षों में पीएससी में भ्रष्टाचार, शराब में भ्रष्टाचार, कोयले में भ्रष्टाचार, धान में भ्रष्टाचार और दवाई में भ्रष्टाचार करके कांग्रेसियों ने अपना घर भरा है। पिछले एत वर्ष में तो विष्णु देव साय सरकार ने लगातार दोषी भ्रष्टाचारियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की है। आज कांग्रेस शासनकाल के भ्रष्ट अधिकारी,नेता और पूर्व मंत्री जेल में हैं।
इस दौरान प्रदेश प्रभारी श्री नितिन नबीन ने निकाय व पंचायत चुनावों के संदर्भ में आवश्यक रणनीति पर चर्चा की और उपस्थित सभी लोगों से नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संदर्भ में जानकारी भी ली। श्री नबीन ने बैठक में कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर पार्टी कार्यकर्ता घर-घर दस्तक दें और पंचायत से पार्लियामेंट तक भाजपा का परचम फहराने के संकल्प के सथ भाजपा के पक्ष में शत-प्रतिशत नतीजे लाकर एक मिसाल कयम करने में परिश्रम की पराकाष्ठा करें। श्री नबीन ने कहा कि आज प्रदेश में भाजपा के प्रति अभूतपूर्व विश्वास का वातावरण परिलक्षित हो रहा है।